Divyang Pension New List 2023 Kaise Dekhen :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकलांग नागरिकों के लिए दिव्यांग पेंशन योजना की शुरुआत की गयी| दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 1000 रुपये दिव्यांग पेंशन दी जाती है यानि सालना 12000 रुपये जिसको 4 किस्तों में विभाजित किया गया है एक किस्त 3000 रुपये की सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है | अगर आपको भी दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो दिव्यांग पेंशन का नई लिस्ट जारी हो गयी है | नई सूची में अपना नाम कैसे चेक करना है आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है| आपको आर्टिकल को पूरा पढ़ना है :-
Divyang Pension Yojana क्या है ?
विकलांग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु दिव्यांग पेंशन योजना की शुरुआत की गयी| इस योजना में पात्र दिव्यांग को 12000 रुपये सालाना यूपी सरकार द्वारा पेंशन के रूप में दिए जाते है, जिससे उनकी आर्थिक मद्दत की जा सके | जैसे कि आप जानते है दिव्यांग नागरिकों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पढ़ता है और वह दूसरों पर भी निर्भर रहते है | पेंशन प्राप्त कर दिव्यांग नागरिक अपना जीवन यापन अछे से बिता रहे है और अब वह आत्मनिर्भर है|
इसे भी पढ़ें :-
Divyang Pension New List 2023 Kaise Dekhen Overview
आर्टिकल का नाम | अक्टूबर, नंबर, दिसम्बर पेंशन लिस्ट हुआ जारी |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | 1000 प्रतिमाह पेशन |
ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
आवेदन की स्थिति देखें | Click Here |
बिना OTP के आवेदन की स्थिति देखें | Click Here |
अक्टूबर, नंबर, दिसम्बर की दिव्यांग पेंशन की लिस्ट देखें | Click Here |
ऑफिसियल वेबसाइट | sspy-up.gov.in |
दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश की निवासी होना चाहिए |
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र Rs 46080 और शहरी क्षेत्र Rs 56460 होना चाहिए |
- आवेदक का दिव्यांगता प्रतिशत न्यूनतम 40 , अधिकतम 100 होना चाहिए |
- यदि आवेदक को अन्य कोई पेंशन मिल रही है तो इस योजना के लिए पात्र नही होगा|
दिव्यांग पेंशन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आवेदक का फोटो
- ग्राम सभा प्रस्ताव (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
- मोबाइल नंबर
New Divyang Pension List में अपना नाम देखें
अक्टूबर नंबर दिसंबर की दिव्यांग पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करना जरुरी है क्योंकि आपको पता है कि दिव्यांग पेंशन का पैसा भेजने से पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा पेशन लाभार्थियों का सर्वे किया गया है जिसमे कई सारे लाभार्थियों के नाम पेशन सूची से हटा दिए गये है और जो लोगों अपात्र थे और फर्जी तरीके से पेंशन ले रहे थे उन लोगों के नाम भी नई पेंशन सूची के हटा दिए गये है तो इसे में आपको अपना नाम नई पेंशन सूची में जरुर चेक कर लेना चाहिए| आपको अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करें |
Divyang Pension New List 2023 Kaise Dekhen
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा|
- इसके आपको को दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको नीचे पेंशन सूची 2022-23 पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको अपने जनपद पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको अपने ब्लाक/नगर निकाय पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको अपने पंचायत/वार्ड पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने ग्रामवार कुल पेंशनर्स की संख्य आ जाएगी|
- इसके बाद आपको Quarter-3 के कॉलम में कुल पेशनर की सख्या पर क्लिक करना है|

- अब आपके सामने ग्रामवार पेशन सूची ओपन हो जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है|
- इस तरह से आप नई दिव्यांग पेंशन सूची में अपना नांम चेक कर सकते है |
इसे भी पढ़े :- कोषवाणी पोर्टल क्या है वेतन स्लिप कैसे निकले, पेंशन का स्टेटमेंट कैसे देखें – जाने पूरी जानकारी
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद……….