UP Vidhwa Pension New List Kaise Dekhen :- यूपी के विधवा पेंशनर के लिए बड़ी खुशखबरी है, अप्रैल मई और जून की विधवा पेंशन का नया लिस्ट यूपी सरकार ने जारी कर दिया गया है | अब आप अपना नाम विधवा पेंशन की नई लिस्ट में चेक कर सकते है | अगर आपको भी यूपी सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलता है और अपना नाम नई सूची में चेक करना चाहते है, तो हम आपको बताने वाले है कि आप अपने मोबाइल से विधवा पेंशन 2023-24 की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते है | आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढना है |
विधवा पेंशन योजना क्या है ?
यूपी सरकार द्वारा राज्य की निराश्रित महिलाओं के इस योजना का लाभ दिया गया है इस योजना के तहत 1000 रुपये प्रतिमाह जिसको तीन माह में 3000 रुपये की एक किस्त भेजी जाती है | जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत कर सके इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है | राज्य की लगभग 32 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही है | अभी हाल ही में अप्रैल, मई और जून के पेंशन का पैसा 3000 रुपये पात्र महिलाओं के खाते में भेजा गया है |
Also Read :-
Vidhwa Pension New List Kaise Dekhen 2023-24
दोस्तों यूपी सरकार द्वारा अप्रैल – मई और जून की पेंशन का पैसा 3000-3000 रुपये पात्र लाभार्थियों के खाते में भेज दिए है | जिसका लगभग 28 लाख लाभार्थियों की वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही किस्त का पैसा का लिस्ट अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है | जिसमे अब आप अपना नाम चेक कर सकते है, नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें पूरा प्रोसेस स्टेप by स्टेप नीचे बताया गया है |
UP Vidhwa Pension New List Kaise Dekhen
- सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
- इसके बाद आपको होम पेज पर निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको नीचे पेंशनर सूची देखने को मिल जायेगा, पेंशन सूची 2023-24 पर क्लिक करना है |

- इसके बाद आपके सामने जनपदवार सूची आ जाएगी आपको अपने जनपद पर क्लिक करना है!
- इसके बाद आपके सामने ब्लॉकवार तथा नगर निकायवार सूची ओपन हो जाएगी आपको अपने ब्लॉक/नगर निकाय पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने पंचायत वार/वार्ड वार सूची ओपन हो जाएगी आपको अपने पंचायत/वार्ड पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने ग्राम वार सूची ओपन हो जाएगी |
- इसके बाद आप Quarter-1 की लिस्ट देखने के लिए कुल पेंशनर के कॉलम की सख्या पर क्लिक करना है|

- इसके बाद आपके सामने पेंशन लिस्ट ओपन हो जायगे जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है |

- इस तरह से आप नई पेंशन सूची में अपना नाम चेक कर सकते है |